जालौन। मथुरा देवी बालिका इंटर कॉलेज में छात्रों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मेधावियों को पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद श्रीराम पाल ने बाधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मथुरा देवी बालिका इंटर कालेज के परीक्षा परिणाम में राजेन्द्र पाल ने 93.57 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। सुमित कुमार व दीपशिखा 90 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। आदित्य सिंह 87.7 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे व पियुष वर्मा 84 फीसदी अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे। प्रबंधक पूर्व मंत्री व राजयसभा सांसद श्रीराम पाल, संचालक संतोष कुमार तिवारी व प्रधानाचार्या शिल्पी गुबरेले ने सभी मेधावियों को मिठाई खिलाई व उन्हें शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फोटो परिचय-मेधावी छात्राओं को मिठाई खिलाता विद्यालय परिवार
Post a Comment