एसबीडीएम कालेज के प्रखर ने 90 प्रतिशत अंक पाकर रोशन किया माता पिता का नाम


जालौन। पत्रकार के बेटे ने एसबीडीएम इंटर कॉलेज से हाईस्कूल में अंग्रेजी माध्यम से 90 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय और माता पिता का नाम रोशन किया। परिवार के लोगों ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया ।
     नगर के पत्रकार अनुराग श्रीवास्तव के बेटे प्रखर श्रीवास्तव ने माध्यमिक शिक्षा प्ररिषद प्रयागराज के घोषित हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में एसबीडीएम इंटर कॉलेज से अंग्रेजी माध्यम में 90 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय और घर में खुशी का माहौल है।

 प्रखर ने बताया कि अंग्रेजी से अध्ययन करना कठिन नहीं है। बस विषय को समझने की आवश्यकता है। एक बार आप समझ गए तो फिर कोई डर नहीं है। उन्होंने अध्ययन के लिए समय को बांटा और मोबाइल से दूरी बनाई। इसके साथ ही आनलाइन भी शिक्षा ग्रहण की जो परीक्षा की तैयारी में मददगार साबित हुई। यही कारण है कि वह 90 फीसदी अंक ला सके। प्रखर की इस उपलब्धि से जहां पिता अनुराग श्रीवास्तव व मां नीलम श्रीवास्तव के साथ दादी आशा, बुआ प्रवीना, विवेचना, कल्पना, आराधना, रंजना, सरिता शशिलता, फूफा विकास समेत परिवार व स्कूल के लोग खुश नजर आए तथा मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
फोटो परिचय- प्रखर को मिठाई खिलाती दादी 

Post a Comment

Previous Post Next Post