उरई(जालौन)। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 10 मई 2025 को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु आज जनपद न्यायाधीश अचल सचदेव के निर्देशन में जिले के पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ समन्वय बैठक सम्पन्न हुयी।
प्रभारी सचिव जिला जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अर्पित सिंह ने उपस्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि आप अपने स्तर से सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को इस आशय का निर्देश निर्गत करें कि वे विभिन्न न्यायालयों से निर्गत सम्मन/नोटिसों का तामीला शत प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें, क्यों कि यह तथ्य संज्ञान में आया है कि कतिपय थानों से सम्मन/नोटिसों का तामीला सही ढंग से नहीं कराया जाता है। इस सम्बन्ध में ढिलाई न बरती जाये।
बैठक में उपस्थित जिले के क्षेत्राधिकारी पुलिस ने पूर्ण सहयोग दिये जाने का आश्वासन दिया।बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी जालौन शैलेन्द्र वाजपेयी तथा प्रतिनिधि पुलिस क्षेत्राधिकारी कालपी संजय सिंह उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- पुलिस क्षेत्राधिकारियों की बैठक लेते प्रभारी सचिव अर्पित सिंह
Post a Comment