पानी के बगैर सूख रही फसल, किसानों ने एसडीएम को दिया पत्र


कोंच(जालौन)। किसानों ने अपने खेतों में मूंग की फसल बोई हुई है और फसल भी अच्छी उगी है लेकिन अगर फसल को पानी नहीं मिलता है। तो वह सूख जाएगी और किसान की मेहनत बर्बाद हो जाएगी क्योंकि कैलिया फीडर बंद होने से बिधुत सप्लाई ट्यूबबेलों में नहीं मिल पा रही है जिसके कारण किसान फसल में पानी नहीं लगा पा रहा है और जब बिधुत कार्यालय जाकर फीडर खोले जाने की बात कहते हैं तो कोई जबाब नहीं मिलता है 

तब खैरी किशुनपुरा देवगांव के किसानों ने दिन शनिवार को उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को एक पत्र सोंपते हुए विद्युत एसडीओ को अभिलम्ब कैलिया फीडर चालू किये जाने के निर्देश दिए जाने की मांग की है इस दौरान आशीष कुमार मयंक सिंह कृष्ण औतार रणजीत सिंह पवन सिंह कमलेश तिवारी हरी प्रकाश जितेंद्र अमित शिवम दीपक नंद किशोर भानु रामकेश ओमकार रामानंद छोटेराजा राम स्वरूप निरंजन सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
फोटो परिचय- एसडीएम को ज्ञापन देने जाते किसान

Post a Comment

Previous Post Next Post