नूननदी पुनर्जीवन अभियान में जल संरक्षण जनभागीदारी कार्यों का किया निरीक्षण



उरई(जालौन)। जल संरक्षण और जन भागीदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, माननीय जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा प्रारंभ किए गए अभियान को जनपद जालौन में सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। उनके आवाहन पर जन सहभागिता से जल संसाधनों के संरक्षण और पुनर्जीवन की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास हो रहे हैं।

इसी क्रम में आज जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्राम सतोह में नून नदी पुनर्जीवन अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने लगभग 3 किलोमीटर पैदल चलकर नदी क्षेत्र का अवलोकन किया और कार्य प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने श्मन, मजदूर, मशीन, मनयोग और मनोबलश्  इन पांच मंत्रों के साथ नदी के पुनर्जीवन के संकल्प को दोहराया। इस अभियान में सिंचाई विभाग और भूगर्भ जल विभाग के तकनीकी सहायकों की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में 4 जेसीबी मशीनों द्वारा सफाई कार्य किया जा चुका है, जिससे नदी की धारा को पुनर्जीवित करने की दिशा में सकारात्मक संकेत मिले हैं।जिलाधिकारी ने इस कार्य  को जनपद की सांस्कृतिक और पर्यावरणीय धरोहर से जोड़ते हुए कहा, नून नदी हमारे जिले की पहचान है। इसे पुनर्जीवित करने का सौभाग्य हमें जन सहभागिता के माध्यम से प्राप्त हो रहा है। यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। यह अभियान न केवल जल संरक्षण की दिशा में एक उदाहरण है, बल्कि यह भी दिखाता है कि जब प्रशासन और जनता एक साथ मिलकर कार्य करते हैं, तो किसी भी परिवर्तन को साकार किया जा सकता है।
फोटो परिचय- जनभागीदारी कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी

Post a Comment

Previous Post Next Post