कालपी(जालौन)। गुरुवार को हाथ कागज उद्योग के विकास के उद्देश्य से उधमियों तथा अधिकारियों की मौजूदगी में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस मौके पर हाथ कागज के उत्थान को लेकर चर्चा की गयी।
तहसील कालपी के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुये अप्पर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार ने कहा कि हाथ कागज उद्योग कालपी की पहचान होने के साथ साथ पूरे भारत में अपना विशेष स्थान रखता है। इसके विकास के लिए हमसे जो भी संभव होगा वह करने का प्रयास करुगा, हाथ कागज उद्यमियों के सुझाव एवं विचार तथा समस्याओं को सुनकर भरोसा दिलाया कि बिजली की निर्वाध गति प्रदान करने तथा शासन में प्रयोग होने वाले कागज की आपूर्ति, जीएसटी की दरें कम करने तथा पॉवर लूम उद्योग की तरह विद्युत् दरों में भी पचास प्रतिसत का अनुदान दिलाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार को जिला स्तर से शासकीय प्रस्ताव भेजा जायेगा। अपर जिलाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि कालपी का कागज उद्योग इतनी तमाम समस्याओ से जूझ रहा है। मुझे मालूम नही था। हाथ कागज उद्योग की गोष्ठी में संगठन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार तिवारी ने हाथ कागज उद्योग की गंभीर समस्याओ पर प्रकास डालते हुए कहा कि जब तक कागज उद्योग से उत्पादित कागज की बिक्री हेतु शासन कोई विशेष उपाय नही करता है तबतक ये उद्योग विकसित नही हो सकते। संगोष्ठी में आईआईटी कानपूर की डॉक्टर रीता सिंह एवं डॉक्टर मोनिका सिंह ने कागज उद्योग के विकास हेतु उधमियों से विचार साझा करते हुए तमाम सुझाव दिये । इस गोष्ठी में उपजिलाधिकारी कालपी सुशील कुमार सिंह,तथा उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र प्रभात यादव एवं सहायक उपायुक्त योगेश कामेश्वर ने भी अपने सुझाव व्यक्त किये। हाथ कागज एसोसिएशन के महामंत्री कुलदीप नारायण शुक्ला, हाजी सलीम खान, राजकुमार गुप्ता प्यारा, प्रेम कुमार गहोई, संजय कुमार गुप्ता, रविंद्र नाथ गुप्ता आदि ने सभी अधिकारयों का स्वागत करते हुए हाथ कागज उद्योग के विकास हेतु मांगपत्र सौंप कर उचित कदम उठाने का आग्रह किया।
फोटो परिचय- उधमियों की बैठक लेते एडीएम
Post a Comment