गणवेश में दण्ड लिये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों का पथ संचलन



कालपी(जालौन)!शनिवार को विभाग सह संघ चालक ओम नारायण तथा नगर संघ संचालक लल्लू राम गुप्ता की मौजूदगी में  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर दो पूर्व विधायकों छोटे सिंह चौहान तथा नरेंद्र पाल सिंह जादौन उल्लेखनीय ढंग से शामिल रहे।
  शनिवार की शाम 4 बजे सरस्वती शिशु मन्दिर इंदिरा नगर कालपी में संघ के स्वयं सेवक एकत्रित हुये। इस विधालय के परिसर से  गणवेश में दण्ड लिये स्वयं सेवकों का पथ प्रदर्शन शुरू हुआ। अनुशासित तरीके से चल रहे स्वयं सेवकों का पथ प्रदर्शन कोतवाली गेट,, बजरिया,भूमि विकास बैंक, टरननगंज,खोवा मण्डी,फुलपावर होते हुये इन्दिरा नगर में समापन किया गया। पंथ प्रदर्शन में शामिल स्वयं सेवकों का क ई स्थानों में पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया ।
राघवेंद्र सिंह जादौन एडवोकेट ब्रह्म सिंह यादव श्री कृष्ण गौतम, संदीप शर्मा, सुबोध द्विवेदी, राजन सिंह चौहान,,रूप सह नगर संघ चालक शिव सिंह राठौर,नगर कार्यवाह प्रदीप मैहरोत्रा, भारत सिं, अमित पांडेय,अंकित ठाकुर, सुरेश उपाध्याय हर भूषण सिंह, चौहान, अमरदीप पांडेय,अमन श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, सुधाकर चतुर्वेदी इटोरा खाद स्वयंसेवक मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी के नेतृत्व में पुलिस जवान पथ संचलन के दौरान शामिल रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post