जालौन। आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत तहसील परिसर में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 273 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया।
आयुर्वेदिक चिकित्सालय मुरलीमनोहर के तत्वावधान में तहसील परिसर में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए डां पूजा राजपूत ने कहा कि आयुर्वेद को आम जनता से जोड़ने के लिए ये शिविर आयोजित किये जाते हैं। इसके साथ ही शिविर के माध्यम से लोगों को अपने घर के नजदीक स्वास्थ्य परीक्षण के साथ निशुल्क उपचार मिल जाता है। सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं व बुजुर्गों को होता है जिन्हें चिकित्सालय तक पहुंचने में दिक्कत होती है। शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सालय अधीक्षक डां पूजा राजपूत , योग सहायक विवेक कुमार, नर्स नेहा प्रियंका देवी वार्ड वॉय राहुल पाठक, फार्मासिस्ट भूपेंद्र सिंह की टीम ने शिविर में आये मरीजों का ज्वर, जुखाम, खांसी, श्वांस, बात,प्रवाहिका, अतिसार, प्रतिश्याम, विषम ज्वर, रक्तचाप, मधुमेह ,अतिसार,अर्श, अश्मरी, मूत्रकृच्छ, खांसी,घुटने के दर्द तथा गृहणी के आये मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवा दी गई। शिविर में 273 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 3-5 दिन की दवा दी गयी।
फोटो परिचय-मरीजों को देखते चिकित्सक
Post a Comment