एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत हुई 27 शिकायतें, 4 मामले मौके पर निपटे


कालपी(जालौन)। शनिवार को क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह की मौजूदगी तथा उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर फरियादियों के द्वारा 27 शिकायते प्रस्तुत की गई, जिसमें मौके पर मात्र 4 मामले निपटाये गये। जिसमें सबसे अधिक राजस्व विभाग के मामले शामिल हैं।

  तहसील सभाकक्ष में आयोजित समाधान दिवस मे कल्लू सिंह यादव ने प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया है कि ग्राम काशीखेड़ा में भारी वाहनों की वजह से सड़कों में गड्ढे हो गए उसे ठीक किया जाए, मुन्नी देवी निवासिनी परासन ने शिकायती पत्र देकर के अवगत कराया कि प्रार्थिनी संक्रमणीय भूमिधर है, लेकिन विपक्षी लोग जमीन में कब्जा कर रहे हैं। शेषनारायण दीक्षित निवासी ग्राम सरसई ने बताया के प्रार्थी की जमीन में विपक्षीगण जुताई बखराई करने से रोक रहे हैं। माता प्रसाद ग्राम बैरई ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा शौचालय दिलाने की मांग की है। अनीता निषाद निवासी मोहल्ला तरीबुल्दा ने पाइपलाइन डलवाने तथा नल कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है। सुरेश कुमार निवासी ग्राम सिंमहरा कासिमपुर ने गांव में लगे तीन सरकारी हैंडपंप में दबंगों के द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत प्रस्तुत की है।
 एसडीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर के गुणवत्ता पूर्वक समाधान कराए जाए। इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर
तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला, नीलमणि सिंह, पूर्ति निरीक्षक सुशील कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार राजपूत, जल संस्थान के अवर अभियंता वासित अली, कालपी कोतवाली, कदौरा,आटा तथा चुर्खी के थानेदारों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो परिचय- जन शिकायतों को सुनते एसडीएम,सीओ

Post a Comment

Previous Post Next Post