पोरवाल समाज के आराध्य देव राजा टोडरमल जी की जयंती धूमधाम से मनाई


उरई(जालौन)। अखिल भारतीय पुरवार -पोरवाल महासभा के बैनर तले दिनांक 18 मार्च को टाउन हॉल उरई के प्रांगण में ऐतिहासिक तिरंगा झंडा के नीचे पोरवाल समाज के आराध्य देव राजा टोडरमल जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम समाज के सभी सम्मानित उपस्थिति लोगों  ने राजा टोडरमल जी महाराज के चित्र का अनावरण कर उनका रोड़ी चंदन लगाकर एवं फूल माला पहनाकर अंग वस्त्र समर्पित किया


 इसके पश्चात समाज के लोगों द्वारा राजा टोडरमल जयंती पर लघु गोष्टी का आयोजन किया जिसमें पोरवाल समाज के सम्मानित व्यक्तियों क्रमशः राष्ट्रीय मंत्री नवजीवन लाल गुप्ता संपादक अपूर्वा पत्रिका, लेखक पौरव वंश का इतिहास , महासभा प्रदेश अध्यक्ष  डॉ० आर०के० गुप्ता, नवीन पोरवाल कार्यकारिणी सदस्य महासभा, रामकिशन पोरवाल नगर उपाध्यक्ष उरई इकाई, गोविंद पोरवाल उपाध्यक्ष नगर इकाई, राहुल पुरवार, जागृति कुमार गुप्ता पूर्व नगर उपाध्यक्ष, मनीष पोरवाल युवा अध्यक्ष नगर इकाई, रौबी पोरवाल पदाधिकारी उरई इकाई, अश्विनी पोरवाल अध्यक्ष तहसील लेखपाल संघ उरई, सुमित पोरवाल, ओम हरि पोरवाल, डॉक्टर शुभ गुप्ता फिजियोथैरेपिस्ट, प्रमोद पोरवाल, हर्ष पोरवाल, मातृशक्ति में श्रीमती रजनी पोरवाल, सुहानी पोरवाल, रानी पोरवाल, पंकज पोरवाल, नक्षत्र पोरवाल, प्रमोद पोरवाल, अनिल पोरवाल, विवेक पोरवाल कार्यकारिणी सदस्य महासभा, संतोष पोरवाल उर्फ बबलू आदि लोगों ने राजा टोडरमल के बारें में अपने-अपने विचार रखें। पोरवाल समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों का विचार था कि भविष्य में पोरवाल समाज के आराध्य देव राजा टोडरमल जी महाराज की जयंती और भी अधिक धूमधाम से मनाई जाए जिसमें समाजहित-जनहित के कार्य किए जाएं। इस लघु गोष्ठी से समाज के लोगों को राजा टोडरमल के विषय में अहम जानकारी प्राप्त हुई । इस अवसर पर पोरवाल समाज के वरिष्ठ सम्मानित नवजीवन लालजी गुप्ता रिटायर्ड लेक्चर का सभी लोगों ने मिलकर फूलों की माला पहनाकर एवं  शाल उढ़ाकर सम्मानित किया । 
फोटो परिचय-कार्यक्रम में मौजूद पोरवाल के लोग

Post a Comment

Previous Post Next Post