पालिकाध्यक्ष ने पेयजल की उपलब्धता के लिए प्रयास किए तेज


कालपी(जालौन)। गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव के द्वारा नगरीय पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए पुख्ता इंतजाम कराया जा रहे हैं। पेयजल  व्यवस्था को लेकर पालिका कर्मचारियों की समीक्षा बैठक में हैडपम्,पों पानी की टंकियों तथा सार्वजनिक वाटर कूलरों को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया। 
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने बताया कि कालपी नगरीय क्षेत्र में 527 हैडपम्प स्थापित है। उन्होंने कहा कि सभी हैंडपम्पों को चिन्हित किया जा रहा है। जिस हैडपम्प में तकनीकी गड़बड़ी है, उसको जल्दी ठीक कराया जाएगा। हैंडपम्पों को सुधारने के लिए तीन कर्मचारी तैनात हैं। इसी प्रकार सार्वजनिक स्थानों में लगी पानी की टंकियों तथा वाटर कूलरों से शुद्ध पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने सभासदों एवं नागरिकों से कहा कि अगर कही कोई समस्या है तो उसको जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि पेयजल उपलब्ध कराना पालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कर्मचारियों को भी प्रभावी निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post