अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित किया जिला कांग्रेस कमेटी ने


उरई(जालौन)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर ज़िला कांग्रेस कमेटी जालौन के तत्वाधान में “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस “ ज़िला कांग्रेस कमेटी कार्यालय शहीद भवन अजनारी रोड पर मनाया गया जहाँ महिलाओं को पुष्प भेट कर उनका स्वागत किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला और जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमती शकुंतला पटेल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सेंगर ने कहा कि आज पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में योगदान दे रही चाहे घरेलू हो ,राजनैतिक हो या सामाजिक हो अपना डंका बजवा रही उपाध्यक्ष मो॰फ़ैज़ानुल हक और कमल दोहरे और जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि एक महिला अगर पढ़ लिख लेती है तो वो घर संभालने से लेकर बालबच्चों का भविष्य संभालने से लेकर प्रदेश चलाना हो देश चलाना हो अनेकों उदहारण मिलते है देश की प्रथम प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी हो या वर्तमान में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी हो देश की महिलाओ का नेतृत्व किया।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती शीला ,श्रीमती कर्पूरी देवी ,श्रीमती सुमन देवी ,श्रीमती ज़ाहिदा बेगम ,श्रीमती जन्नत रहमानी ,श्रीमती संध्या देवी ,श्रीमती आशा देवी,श्रीमती मीनूसिंह  राजेश प्रजापति,अय्यूब अंसारी,देवेंद्र बाल्मीकि, नील दुब,ेआला बख्श,शेरसिंह दोहरे,अमिताभ दीक्षित,सगीर अली  आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- महिलाओं को सम्मानित करते कांग्रेसजन

Post a Comment

Previous Post Next Post