बालविवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने हेतु हो दृढ़ संकल्पित: चारु चौधरी


0 बाल विवाह एक गंभीर अपराध: डा. प्रवीण सिंह 
उरई(जालौन)। अनुरागिनी संस्था द्वारा जनपद के विकासखंड डकोर के ग्राम मडोरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बाल विवाह प्रतिषेध जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डा. प्रवीण सिंह जादौन ने की। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त बाल विवाह जैसी कुप्रथा के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाना और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं शिक्षा के महत्व के बारे में सचेत करना था।

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक बुराई नहीं, बल्कि यह बालिकाओं के जीवन को प्रभावित करने वाला एक गंभीर अपराध भी है। यह उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को बाधित करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डा. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि अनुरागिनी संस्था28 वर्षों से महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। बाल विवाह केवल एक लड़की के जीवन को प्रभावित नहीं करता, बल्कि यह पूरे परिवार और समाज के विकास में बाधा बनता है। अतिथियों का स्वागत कस्तूरबा बालिका विद्यालय की वार्डन महिमा प्रजापति द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों, जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों एवं अभिभावकों ने बाल विवाह उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। इस संगोष्ठी में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी कांेच नगर की नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जालौन चंद्र प्रकाश, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, विश्वनाथ दुबे जिला प्रोवेजन अधिकारी जालौन डा. अमरेंद्र कुमार, जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य गरिमा पाठक चाइल्ड लाइन जालौन की समन्वयक प्रतीक्षा सिंह जिला केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार लिमिटेड के सभापति उपेंद्र सिंह राजावत,जिला किशोर न्याय बोर्ड के न्यायिक सदस्य सुरजीत सिंह राठौड़, रोहित कुमार, जिला किसान संघ के जिला संयोजक अशोक सोनी, अनुरागिनी संस्था के प्रदुम सिंह, नितिन कुमार सैनी, राज प्रताप सिंह उपस्थित रहे। संचालन वंदना श्रीवास्तव ने किया।
फोटोपरिचय-जागरूकता संगोष्ठी को संबोधित करती महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी

Post a Comment

Previous Post Next Post