विभागीय कर्मियों के लिए भी उपभोग के आधार पर तय होगा बिजली का बिल


0 नए विभागीय आदेशों को अमल में ले जाने की बनी रणनीति 
0 अधीक्षण अभियंता बोले इस दिशा में मीटर लगवाने की कार्यवाही शुरू
उरई(जालौन)। आम उपभोक्ताओं से विद्युत बिलों के बकाया जमा कराए जाने को लेकर विद्युत विभाग द्वारा चलाई जा रही मुहिम में अब उनके विभाग के स्वयं कर्मचारी और अधिकारियों को भी नहीं छोड़ा गया है मतलब साफ है कि अब विद्युत विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों को भी आम उपभोक्ता की तरह विद्युत उपभोग के आधार पर बिजली का बिल अदा करना होगा यही नहीं अब तो विभागीय आला अधिकारियों ने साफ तौर पर कह दिया है कि जल्दी ही सभी विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों के घरों पर भी मीटर की रीडिंग के आधार पर ही बिल जमा करना होगा।

       विद्युत विभाग से जुड़े कर्मचारियों अधिकारियों को लेकर आमतौर पर लोगों की यह धारणा रहती है कि यह तो विद्युत विभाग के ही कर्मचारी हैं फिर इन्हें विद्युत उपभोग का बिल क्यों अदा करना होगा लेकिन यह सच नहीं है विभागीय आलाअधिकारियों की माने तो बिजली का बिल चुकाए बिना बिजली का उपयोग करने का किसी को भी अधिकार नहीं है रहा सवाल इस बात का की विद्युत विभाग में तैनात विभागीय कर्मचारी और अधिकारी अपने विद्युत प्रयोग करने का बिल कैसे जमा करते हैं तो इस संबंध में जब अधीक्षण अभियंता नंदलाल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि पूर्व में विद्युत विभाग अपने ही कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन स्केल के आधार पर उनके बिजली के बिलों का निर्धारण कर पैसा जमा उन्हीं के वेतन से कर लिया करता था लेकिन अब नए आदेशों के क्रम में सभी विद्युत कर्मियों और अधिकारियों के लिए मीटर लगाए जाने का नया प्रावधान सुनिश्चित किया गया है अब प्रत्येक व्यक्ति को चाहे वह विभागीय कर्मचारी हो या अधिकारी मी के हिसाब से जितना उपभोग व बिजली का करेगा उसी के तहत उसे बिजली का बिल जमा करना होगा फिलहाल अधीक्षण अभियंता तो स्पष्ट तौर पर कहते हैं कि मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्दी ही सभी के घरों में आवासों पर मीटर लगा दिए जाएंगे। 
इंसेट -
घरेलू बजट में बिजली के बिल को भी रखें शामिल
उरई। आम जनमानस को विद्युत बिलों के जमा कराए जाने और उन्हें जागरूक करने की मंशा से अधीक्षण अभियंता नंदकुमार ने अपील करते हुए कहा कि आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ बिजली का उपयोग करने वाले हर नागरिक को इस दिशा में जागरूक होना चाहिए उनका कहना है कि यदि लोग अपने घर के महीने के बजट मैं  बिजली के बिल को भी शामिल करें और उसे  निर्धारित समय पर जमा करने का प्रयास करें तो बहुत कुछ हद विभाग को तो राहत मिलेगी ही साथ ही साथ उन्हें भी इस तरह से अधिक दिक्कतें नहीं उठानी होगी लोग लंबे समय तक बिजली का बिल जमा कराने को लेकर शिथिलता बरतते हैं और जब उक्त धनराशि बड़ी हो जाती है तो उनकी समस्याएं भी बड़ी हो जाती हैं। अधीक्षण अभियंता ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि लोग विद्युत का उपयोग करें किंतु समय पर अपने बिल भी जमा कराए विभागीय व्यवस्थाओं का संचालन तभी बेहतर हो सकता है जब लोगों का सहयोग भी प्राप्त हो कुल मिलाकर विभाग चाहता है कि सभी को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति कराई जा सके इसके लिए आम और खास सभी को अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करना जरूरी है।
इंसेट -
बिजली की चोरी करने वालों पर होगी कड़ीकार्यवाही 
उरई। कटिया डालकर या अन्य किसी माध्यम से बिजली की चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग ने विशेष अभियान चलाया है और पिछले ही सप्ताह आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई है अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं पुरानी लाइनों को बदलवाकर नई केबिल लगाई गई है। जिसका परिणाम भी अच्छा मिला है फिर भी विभाग की कोशिश है कि विद्युत चोरी किसी भी स्थिति में ना हो सके इस पर अंकुश लगाया जा सके उनका साफ कहना है कि व्यवस्थाओं को बेहतर रूप से संचालित किए जाने के लिए आम उपभोक्ता को भी विद्युत के बिलों को समय पर जमा करने के साथ-साथ व्यवस्थाओं के दुरुपयोग को भी रोकना होगा।
फोटो परिचय- अधीक्षण अभियंता नंदलाल 

Post a Comment

Previous Post Next Post