--अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला ग्रामसभा का आयोजन
कदौरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को महिला ग्रामसभा का आयोजन क्षेत्र के कुशमरा बावनी के मजरा जयसुखपुर में हुआ। महिला ग्रामसभा कार्यक्रम में ग्राम वासियों के साथ जन-जागरूकता हेतु सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के प्रति जागरूक करते हुए गांवों मे हो रही शुद्ध पेयजलापूर्ति,हर घर जल को बर्बादी से बचाने की अपील की गई।
यूनोप्स के जिला सलाहकार देवेन्द्र गॉधी ने कहा कि हर घर नल जल योजना से महिलाए सशक्त हो रही हैं। जल साक्षरता,जल स्थायित्व के लिये महिलाएं नेतृत्व कर रही है। जल जीवन मिशन से महिलाओ में नेंतृत्व व संवाद की क्षमताए उभर रही है। इस दौरान महिलाओं के नमामि गंगे योजना से सशक्तिकरण पर विस्तार से बताया गया। प्रत्येक गांव में पांच-पांच महिलाओं को जल परीक्षण के कार्य से जोड़ा गया हैं। जिन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 20 रूपये घर प्रति जॉच के हिसाब से पारिश्रमिक भी दिया जाता हैं। जल परीक्षण से जुड़ी महिलाओं विमला, संध्या,सम्पत,ब्रम्हा आदि ने जल परीक्षण कर महिलाओं को शुद्व व गुणवत्तापूर्ण पानी पीने की सलाह दी।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मेहरवान कुशवाहा ने महिलाओं की मांग पर गांव के तालाब को जीर्णाद्वार करवाये जाने का भरोसा दिया उन्होने कहा कि जल सरंक्षण,जल स्थायित्व आदि में भी महिलाए भागीदारी निभाए। इस मौके पर पंचायत सहायक आकाक्षा,रानी,गंगा देवी,प्रेमा,ज्ञानवती,गीता,प्रेमकुमारी,जगराम,गिरजाशंकर,कमलेश आदि मौजूद रहें।
फोटो परिचय - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम में बोलते देवेंद्र गांधी
Post a Comment