10 मार्च को कालपी में नारी शक्ति गौरव उत्सव


 -7राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी करेंगी महिलाओं को सम्मानित
कालपी(जालौन)।  अनुरागिनी संस्था के तत्वावधान में 10 मार्च  को नारी शक्ति गौरव उत्सव का भव्य आयोजन  कालपी में किया जाएगा। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने और समाज में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। 
 राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष  चारु चौधरी मुख्य अतिथि  एवं   सदस्य   अनुपमा  लोधी  विशिष्ट  अतिथि  के रूप में शामिल होंगी।
ष्नारी शक्ति गौरव उत्सवष् का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने आजीविका, स्वास्थ्य, पर्यावरण और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान दिया है। यह कार्यक्रम समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक प्रभावी मंच प्रदान करेगा। यह जानकारी  देते  हुए  संस्था  के  कार्यक्रम  संयोजक  उदय  प्रताप  सिंह  ने  बताया  कि इस आयोजन के माध्यम से उन महिलाओं को पहचान दीजाएगी,जोआत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य कर रही हैं और अपने समुदायों के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं। 
फोटो परिचय- उपाध्यक्ष  चारु चौधरी

Post a Comment

Previous Post Next Post