* उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर दर्ज आपराधिक मुकदमा
कालपी(जालौन)। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर दर्ज आपराधिक मुकदमे के प्रकरण में कालपी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।
मालूम हो कि परिवादिनी सिमरन पुत्र गजेन्द्र निवासी मोहल्ला दमदमा व अन्य गवाहों के विरुद्ध उच्च न्यायालय के आदेश पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपी फरार चल रहे थे, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार पाठक, उपनिरीक्षक रमाकांत, दीवान मुईद अहमद, आशीष कुमार सिंह की टीम ने आरोपी गवाह विजय कुमार पुत्र हरनारायण निवासी मुहल्ला रावगंज को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था तथा पुलिस ने दिनांक 12.01.2025 को परिवाद से संबंन्धित गवाह तथा मुकदमा उपरोक्त से संबंन्धित आरोपी कपिल सिंह चौहान पुत्र किशोर सिंह चौहान निवासी तुलसीनगर उरई को उसरगांव के पास से गिरफ्तार किया गया। तथा देर रात्रि उपरोक्त मुकदमा से संबंन्धित कूटरचित दस्तावेज तैयार करने तथा धोखाधडी से संबंन्धित प्रकाश में आये आरोपी विशाल विश्वकर्मा पुत्र सुनील विश्वकर्मा निवासी मुहल्ला कागजीपुरा कालपी हाल निवासी चार खम्भे के पास मोहल्ला पटेल नगर थाना कोतवाली उरई उम्र करीब 35 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मुकदमा से संम्बंधित अन्य आरोपी गवाह की तलाश पुलिस द्वारा गहनता से की जा रही है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपी जल्द ही जेल ही सलाखों में होगें।
Post a Comment