कालपी(जालौन)। भारतीय किसान यूनियन तथा किसान संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय आव्हान पर किसानों ने राष्ट्रीय विपणन नीति की प्रतियों को जलाकर विरोध जताया।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष अजय पाल सिंह राजू मल्थुआ के नेतृत्व में भाकियू के पदाधिकारियों ने तहसील के मुख्य द्वार पर इकट्ठा हुए।
किसानों ने सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए नारेबाजी की। भाकियू के तहसील अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा जारी कृषि विपणन (बाजार) राष्ट्रीय नीति को लागू किया है जो किसानों के लिए उचित नही है। राष्ट्रीय आव्हान के तहत नीतियों की प्रतियों को जलाकर विरोध प्रकट किया। इस मौके पर जितेन्द्र सिंह, अजय, ओम सिंह, गंगराम, अनुराग पांडेय आदि लोग मौजूद रहें।
Post a Comment