नाविकों के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस रहा पुलिस का

कालपी(जालौन)। मकर संक्रांति के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे, मंगलवार को एसपी ने बिहारी घाट, पीलाघाट का निरीक्षण किया, जहां त्योहार के दौरान हजारों श्रद्धालुओं यमुना में आस्था की डुबकी लगाई। 


मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था देखते हुए, बिहारी घाट, पीलाघाट सहित अन्य घाटों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नाविकों के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर चर्चा की। एसपी ने कहा कि बिहारी घाट, पीलाघाट तथा बाईघाट पर व्यापक पुलिस व्यवस्था की गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। मकर संक्रांति को 'खिचड़ी पर्व' के रूप में मनाया जाता है। हजारों श्रद्धालुओं यमुना में स्नान किया, इसके बाद राधा माधव मंदिर, पातालेश्वर मंदिर, सहित नगर के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की। लोग यमुना स्नान के साथ-साथ दान-पुण्य भी किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कहा कि घाटों में नाविकों के साथ साथ गोताखोरों व नाव में पुलिस जवानों को तैनात किया गया था, ताकि किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो सके। उन्होंने कहा कि घाटों में मनचलों पर भी नजर रखी गई, अगर कोई भी व्यक्ति हुड़दंग करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र पाठक, अतिरिक्त निरीक्षक मोहम्मद अशरफ सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post