रिंकू सिंह राही की तहसील जालौन क्षेत्र में वापसी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन


उरई (जालौन)। शनिवार को पूर्व घोषणा के अनुसार जालौन के लगभग एक सैकड़ा युवाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आईएएस रिंकू सिंह राही को पुनः जालौन तहसील में तैनात करने सहित चार सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को सौंपा।
गौरतलब हो कि जालौन में आईएएस रिंकू सिंह राही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी का पिछले दिनों जिला मुख्यालय के लिये स्थानांतरण हो गया था। इसके बाद से ही जालौन के युवा उन्हें पुनः जालौन तहसील में तैनात करने की आवाज बुलंद कर जालौन में प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने जिला मुख्यालय में आने का ऐलान किया गया था। इसीक्रम में लगभग एक सैकड़ा युवाओं का जत्था जालौन से चलकर जालौन तिराहे पर पहुंचे वहां से एक जुलूस की शक्ल में आईएएस रिंकू सिंह को पुनः जालौन तहसील में तैनाती सहित अनेक नारे लगाते हुये कलेक्ट्रेट पहुंचे तो वहां पर भी युवाओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गयी कि आईएएस रिंकू सिंह राही को पुनः जालौन तहसील में तैनात किया जाये। भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश सरकार की जीरों टाॅलरेंस की नीति के अनुसार उन विभागों एवं व्यक्तियों की जांच करवायी जाए जिनकी रिंकू सिंह राही जांच कर रहे थे। आईएएस रिंकू सिंह राही पर जिन विभागीय कर्मचारियों द्वारा गलत आरोप लगाये गये हैं उनकी जांच कराकर उचित कार्यवाही अमल में लायी जाये। आईएएस रिंकू सिंह राही द्वारा प्रत्येक गांव, प्रत्येक मुहल्ले में वाटसेंफ पोर्टल ग्रुप बनाये गये थे जिसमें जनता की अपनी समस्या के लिये कही नहीं जाना पड़ता था। उनकी समस्या का घर पर ही समाधान हो जाता है इसे पुनः शुरू कराया जाये। इस दौरान प्रद्युम्न दीक्षित इटहिया, दीपराज, वसीम, जुबैर, आकाश, आयुष, मु. शौकीन, मु. हारून, रामआसरे सहित अनेकों युवा मौजूद रहे।
फोटो परिचय----
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते जालौन के युवक।

Post a Comment

Previous Post Next Post