माइक्रो प्लान प्रशिक्षण के तहत बताए गए टीकाकरण के तरीक़े


कोंच(जालौन)। पीएचसी पिण्डारी द्वारा दिन गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित टीकाकरण माइक्रो प्लान प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें टीकाकरण अभियान को और अधिक प्रभावी एवं व्यबस्थित बनाये जाने के हुनर सिखाये गए जिसमें टीकाकरण सत्रों की योजना तैयार करना लाभार्थियों की पहचान टीकाकरण अभिलेख का रखरखाव बैक्सीन प्रबन्धन तथा छूटे हुए बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करना आदि के बारे में सूक्ष्मता पूर्वक बताया गया क्योंकि माइक्रो प्लान का उद्देश्य ही क्षेत्रवाद कार्य योजना बनाकर शत प्रतिशत टीकाकरण करना है। जिससे कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला ग्राम एवं बार्ड स्तर तक टीकाकरण से बंचित न रह जाये।

 कार्यक्रम के दौरान जिले से आयीं डब्ल्यू एचओ की एसएमओ दीप्ती जोजफ डब्ल्यू एचओ मॉनिटर प्रदीप तिवारी पीएचडी पिण्डारी प्रभारी डात्र कमलेश राजपूत डा. शुलभ बरनाला डा. अजय चौहान डा. कंचन बीपीएम रवि आदि ने एएनएमएल एचबी एवं सुपर बाइजरों को प्रशिक्षण देते हुए माइक्रो प्लान के तहत सफल टीकाकरण अभियान की बारीकियों को बताया इस दौरान एएनएम प्रिया पटेल राम पाल लाली देवी पूनम खुर्शीदा सहित उप केंद्रों से आईं एएनएम एल एच बी सुपर बाईजर एवं आशा कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post