आटा टोल प्लाजा पर राहगीरों को बांटा जा रहा ठंडा पानी, ओआरएस व शरबत


- टोल प्लाजा कर्मियों की सेवा भावना को राहगीरों ने सराहा।
जालौन । भीषण गर्मी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अंतर्गत संचालित चमारी (आटा) टोल प्लाजा पर राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए ठंडा पानी, ओआरएस, ग्लूकोज-डी एवं शरबत का वितरण किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से चल रही इस व्यवस्था से सफर कर रहे लोगों को काफी राहत मिल रही है।
टोल प्लाजा प्रशासन की ओर से यात्रियों के लिए ठंडे पानी की स्थायी व्यवस्था भी की गई है। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को रुकवाकर पानी व शरबत वितरित किया जा रहा है। टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए यह सेवा लगातार जारी रखी गई है। 

सभी कर्मचारी सेवा भावना के साथ इस कार्य में लगे हुए हैं। राहगीरों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में इस तरह की व्यवस्था काफी राहत देने वाली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post