कुठौंद कस्बा में वरिष्ठ उप निरीक्षक शीलवन्त सिंह ने किया पैदल मार्च,


-आम जनमानस को दिया सुरक्षा का भरोसा,
कुठौंद(जालौन)। कुठौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत जालौन पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकार जालौन शैलेंद्र कुमार बाजपेई के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे के कुशल नेतृत्व मे वरिष्ठ उप निरीक्षक शील वन्त सिंह ने कुठौंद पुलिस फोर्स के साथ संदिग्ध वाहन, संदिग्ध व्यक्ति व अपराधियो की धर पकड़ हेतु उरई औरैया स्टेट हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया तथा पुलिस बल के साथ कस्बा में पैदल मार्च कर आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिया।

पैदल मार्च के दौरान चौराहों पर व दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किये चालू हालत में काम कर रहे हैं या बंद पड़े हैं ,कस्बा आदि सभी जगहों पर पैदल मार्च किया पैदल मार्च के दौरान अराजक तत्वों व शराबियों को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी अराजकता एवं गलत अफवाह फैलाने वालों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी जिससे कि शासन की मंशा के अनुरूप थाना क्षेत्र में शांति कायम रह सके।
फोटो परिचय- पैदल मार्च करती पुलिस

Post a Comment

Previous Post Next Post