कोंच(जालौन)। तहसील क्षेत्र के ग्राम घुसिया निवासी सुरेन्द्र पाल सिंह ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए दिन शुक्रवार को एसडीएम हेमंत पटेल से न्याय की मांग की है पीड़ित का कहना है कि गांव में हैंडपंप निर्माण के नाम पर चार वर्ष पूर्व धनराशि स्वीकृत हुई थी लेकिन सरकारी हैंडपंपों को रिपेयरिंग करने के बाद भी आज तक उसे कोई भुगतान नहीं मिला।
सुरेन्द्र पाल सिंह पुत्र रामकृपाल सिंह निवासी ग्राम घुसिया ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा गांव में हैंडपंप रिपेयरिंग का कार्य कराया गया था लेकिन ग्राम प्रधान ने हैंडपंप निर्माण कार्य के एवज में मिलने वाली धनराशि का भुगतान अब तक नहीं किया पीड़ित के अनुसार हैंडपंप रिपेयरिंग में लगभग 60 से 70 हजार रुपये तक का खर्च आया था उन्होंने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई इससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
सुरेन्द्र पाल सिंह का कहना है कि गांव में पेयजल समस्या को देखते हुए उन्होंने अपने स्तर पर कार्य पूरा कराया लेकिन भुगतान न मिलने से परिवार की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया धनराशि दिलाई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितताएं हो रही हैं और शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा उन्होंने प्रशासन से गांव में हुए हैंडपंप कार्यों की जांच कराने की मांग उठाई है।
वहीं एसडीएम हेमंत पटेल ने मामले का संज्ञान लेते हुए एक सप्ताह के अंदर जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए है।
फोटो परिचय- एसडीएम से गुहार लगाता मिस्त्री
Post a Comment