उरई(जालौन) । पाल बघेल महासभा शाखा जालौन की ओर से 14 वां सामूहिक कन्या विवाह समारोह शनिवार को महाकवि कालिदास उच्च माध्यमिक विद्यालय, लहारियापुरवा में आयोजित होगा। समारोह में सात जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल फौजी ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी शामिल होंगे। संरक्षक के रूप में पाल बघेल विकास महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम पाल मौजूद रहेंगे। मुख्य अतिथि शंभूदयाल बघेल ग्वालियर तथा प्रमुख अतिथि पूर्व सांसद राजाराम पाल कानपुर होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल फौजी करेंगे। दीप प्रज्ज्वलन श्री श्री 1008 रामशरण दास महाराज, श्री जगन्नाथ मंदिर अयोध्या धाम एवं श्री श्री 1008 गंगादास महाराज, हनुमानगढ़ी अयोध्या धाम द्वारा किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में लल्लूराम पाल, सुनील पाल, श्रीमती रजनी पाल, गजराज पाल, दशरथ पाल फौजी, गजेन्द्र पाल, बुद्ध सिंह पाल, एडवोकेट बब्बू पाल, शिवराम पाल, राधेश्याम पाल व प्रमोद पाल मौजूद रहे।
फोटो परिचय- कार्यक्रम की जानकारी देते पदाधिकारी
Post a Comment