बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सबब बना स्मार्ट मीटर


0 स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता परेशान बढ़े बिल और तकनीकी खामियों से लोगों में नाराजगी
जालौन। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर अब बिजली उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अचानक बढ़ोतरी हो गई हैए जिससे आम जनता आर्थिक बोझ झेलने को मजबूर है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले जहां उनका मासिक बिल सामान्य आता था वहीं स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल दोगुना तक पहुंच गया है। इसके अलावा मीटर में नेटवर्क समस्याए रिचार्ज में देरी और बार.बार बिजली कटने जैसी शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी खराब है जहां तकनीकी जानकारी के अभाव में लोग स्मार्ट मीटर का सही उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। कई जगहों पर उपभोक्ताओं ने विभागीय कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन भी किया और पुराने मीटर दोबारा लगाने की मांग की। बिजली विभाग का कहना है कि स्मार्ट मीटर से पारदर्शिता बढ़ेगी और बिजली चोरी पर रोक लगेगीए लेकिन उपभोक्ताओं का कहना है कि जब तक तकनीकी खामियां दूर नहीं होतीं और बिलिंग व्यवस्था सही नहीं होतीए तब तक राहत मिलना मुश्किल है। वही नगर के आसरा कालोनी में रह रहे कई श्रमिक मजदूर के घर की लाइट कई महीनों से कटी हुई है और वो अंधेरे में रह रहे हैं। बही के निवासी लालजी का कहना है कि पहले मेरा बिल बहुत कम आता था लेकिन जबसे स्मार्ट मीटर लगा है तो एक महीने में इतना आ गया कि जमा नहीं कर सकतेए और तभी से उनकी घर की लाइट कटी हुई है और बह बिना लाइट के रह रहे हैं।। बही चुरखीं बाल निवासी बंदना देवी ने कहा कि उसने अपना बिल को समाधान योजना में जमा कराया था और किस्त कार्रवाई थी किस्त को जमा करने पर भी घर की लाइट नहीं आ रही लगभग दो महीने से बच्चे अंधेरे में रह रहे हैं। जनता ने प्रशासन से मांग की है कि स्मार्ट मीटर की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
फोटो परिचय- स्मार्ट मीटर बदले जाने की मांग करती महिलांए 

Post a Comment

Previous Post Next Post