हाईटेंशन लाइन से सट रही पेड़ों की शाखाओं की हुई छंटाई, पांच घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति


कालपी (जालौन)। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को उसरगांव विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 33 केवी हाईटेंशन लाइन के आसपास फैली पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई कराई गई। कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से करीब पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी गई, जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ा।

 उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान के निर्देशन में अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौतम एवं अभिषेक धीर की निगरानी में कर्मचारियों की टीम ने सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक लाइन के किनारे मौजूद पेड़ों की खतरनाक शाखाओं को हटाने का कार्य किया। उपखंड अधिकारी ने बताया कि हाईटेंशन तारों से सटी डालियों की छंटाई होने के बाद फाल्ट की संभावनाएं कम होंगी तथा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पहले की अपेक्षा अधिक सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी। अभियान पूरा होने के बाद दोपहर में आपूर्ति बहाल कर दी गई।
फोटो परिचय- पेड़ों की छंटाई करते कर्मचारी

Post a Comment

Previous Post Next Post