- चौराहा नाम बदलने के विरोध में बैठक, आंदोलन की चेतावनी
उरई(जालौन)। कोंच बस स्टैंड स्थित वीरांगना झलकारी बाई चौराहा का नाम बदलने के प्रयासों को लेकर कोरी समाज में भारी आक्रोश है। इस मुद्दे को लेकर राजेन्द्र नगर स्थित कोरी कुटिया में बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के लोगों ने कड़ा विरोध जताया।
बैठक की अध्यक्षता अयोध्या प्रसाद वर्मा ने की, जबकि संचालन डॉ. नरेश वर्मा ने किया। संयोजक प्रमोद वर्मा एडवोकेट पूर्व (डी0जी0सी) ने कहा कि वर्ष 1996 में वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा स्थापित होने के बाद से यह चौराहा उनके नाम से ही जाना जाता है, लेकिन अब राजनीतिक लाभ के लिए नाम बदलने की कोशिश की जा रही है।
समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में कुछ जनप्रतिनिधि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अन्य मौन साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोरी समाज ने हमेशा एकजुट होकर जनप्रतिनिधियों का समर्थन किया, लेकिन अब समाज अपने महापुरुषों का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि वीरांगना झलकारी बाई के इतिहास को मिटाने का प्रयास बंद नहीं हुआ तो कोरी समाज पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगा और अपनी ताकत का अहसास कराएगा।
इस मौके परबैठक का संचालन डा० नरेश वर्मा ने किया बैठक में जिला कोरी समाज के महामन्त्री वैजनाथ वर्मा एड०, उपाध्यक्ष विनोद प्लम्बर, कोषाध्यक्ष राजेश आनन्द, पूर्व चेयरमैन उरई मीना वर्मा, श्री मति सुमन वर्मा, मधु अनुरागी,आडीटर गोविन्द विद्रोही, सूचना मन्त्री रमेश चन्द्र वर्मा, पूर्व अध्यक्ष रमेश चन्द्र वर्मा, रामकिशोर वर्मा एड० संगठन मन्त्री प्रेमनरायण,रामशंकर वर्मा एड०, ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष रवि वर्मा, राजेश खन्ना, फूल सिंह वर्मा, लल्लू वर्मा, लच्छी घड़ी साज, मनोज वर्मा वेस्टर्न टेलर्स, राघवेन्द्र वर्मा सुरेन्द्र वर्मा, भोले वर्मा, बी०डी०सी० रामकुमार वर्मा (मुस्कान) रवि वर्मा दिरावटी, निर्मल वर्मा, उप मन्त्री परमलाल वर्मा, अनिल मास्टर, कैलाश नारायण, राजबहादुर, दयाशंकर, प्रेम आजाद, जीतू वर्मा, जे०पी० वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, लाखन बैरागी, जानकी शरण, जितेन्द्र वर्मा, घनश्याम सिंह, डा० मुरलीधर आर्या, अयोध्याप्रसाद, गौरव वर्मा, धमेन्द्र प्रधान, बाबू सिंह, छक्कीलाल,आशीष राज वर्मा,सुशील कुमार, अनिल वर्मा, राजकुमार पूर्व प्रधान, गजेन्द्र वर्मा एड०, डा० दुर्गाचरन सुरेश वर्मा, अतुल वर्मा, सचेन्द्र वर्मा, अजय वर्मा, सुनील वर्मा जालौन, डा० हरी सिंह, रामप्रताप मुन्ना, अमन वर्मा, परमानन्द जालौन, मनीराम वर्मा मंगोली पिण्डारी, मनोज वर्मा गांधीनगर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
फोटो परिचय-बैठक में मौजूद कोरी समाज के लोग
Post a Comment