दो लाख रुपये न देने पर घर पर साथ में नही रखने की दी धमकी


कोंच(जालौन) । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनोरा निवासिनी रोशनी पत्नी बालवीर परिहार उर्फ गब्बर ने कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरा पति बालवीर पुत्र संतराम गांजा व शराब और जुआ का आदी है जिसके कारण उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया है घटना दिनांक 30 अप्रैल 2026 की है जब मेरे पति ने लड़ाई झगड़ा करके मेरे साथ मारपीट की और मुझे व मेरे दो बच्चों को मेरे मायके दौलतपुर खुर्द धगुआं भेज दिया 

और बोला जब तक कर्ज चुकाने के लिए तुम अपने पिता से 2 लाख रुपये नहीं लाओगी तब तक मैं तुम्हें अपने साथ नहीं रखूंगा रोशनी है पुलिस से पति बालवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है जिस पर पुलिस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच में जुड़ गई है।
फोटो परिचय-प्रार्थना पत्र देने जाती पीड़िता

Post a Comment

Previous Post Next Post