सीबीएसई इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम में एस आर के बच्चों का धमाल



--एस आर पब्लिक स्कूल उरई के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन* 
-देव चतुर्वेदी ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया विद्यालय टाप*
 जालौन।आज घोषित सीबीएसई बोर्ड के इण्टरमीडिएट परीक्षा परिणाम में एस आर पब्लिक स्कूल उरई के बच्चों ने हमेशा की तरह इस वर्ष भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रश्मि शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष इण्टरमीडिएट में 301 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जबकि 11 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। 276 परीक्षार्थी सफलता पूर्वक उत्तीर्ण हुए।
इस प्रकार विद्यालय का रिजल्ट 95.2 प्रतिशत रहा।
 विद्यालय प्रबन्धक अशोक कुमार राठौर ने इण्टरमीडिएट में  सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी देव चतुर्वेदी 95.6% को सम्मानित करते हुए समस्त बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

 आज सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में देव चतुर्वेदी ने 95.6, प्रियांशी प्रजापति ने 93.8, अंशिका प्रजापति ने 93, कृष्णा सोनी ने 91.6, शास्वत श्रीवास्तव ने 91, श्रतिका श्रीवास्तव ने 90.6, श्रष्टि यादव 89.8, तमन्ना

 अशरफ ने 89.8, रिशाली राठौर ने 89.2, सोमेश सैन ने 89, अभिराज 88.4, अदिति यादव 88.2, रुद्राक्षी पाण्डेय 88.2, दिव्यांश कौशल 87.6, अरविन्द कुमार 87.4, आवेश प्रजापति ने 86.6, अभिषेक द्विवेदी ने 86.4, आस्था अहिरवार ने 86.2, श्रष्टि गुप्ता ने 86.2, अंशिका रायकवार ने 85.8, जान्हवी निरंजन ने 85.4, सौम्या द्विवेदी  ने 85, विशाखा ने 84.8, युसरा आरिफ ने 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय के अध्यक्ष रमाकांत द्विवेदी ने बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि वर्ष में यह एक ऐसा दिन होता है जिसकी सभी को प्रतीक्षा रहती है मैं सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षक गणों में भी उत्साह दिखाई दिया तथा उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post