उरई (जालौन)। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को उरई कोतवाली क्षेत्र के झांसी रोड स्थित एसएमएस रेस्तरां में दबिश दी गई। कोतवाली इंस्पेक्टर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में चार महिलाओं सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मौके से कुछ संदिग्ध सामग्री भी बरामद हुई है, जिसके आधार पर यह शक जताया जा रहा है कि यहाँ अनैतिक गतिविधियाँ संचालित की जा रही थीं।
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई मानव तस्करी और महिलाओं के शोषण को रोकने की दिशा में एक कड़ी है। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, इस गतिविधि के मुख्य संचालकों की तलाश तेज कर दी गई है।
एसपी ने इस सख्त कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जिले में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। ऐसे किसी भी संदिग्ध धंधे पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी। स्थानीय निवासियों ने भी इस अभियान को पुलिस की सक्रियता का सकारात्मक संकेत बताया है।
Post a Comment