नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप


 नितेश कुमार
रामपुरा(जालौन)। तहसील माधौगढ़ के रामपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहराई में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान देवा 20 वर्ष, पत्नी सुदामा कुशवाहा के रूप में हुई है। करीब एक वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था। पति सुदामा अहमदाबाद में पानीपूड़ी का काम करता है।

बुधवार शाम करीब 3ः30 बजे देवा ने घर के बगल में टीनशेड में लोहे के कुंदे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। घटना का खुलासा तब हुआ जब उसकी 10 वर्षीय भांजी ने फंदे पर लटकता शव देखा। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, घटना से पहले मृतका की मोबाइल पर किसी से बातचीत हुई थी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अंबुज कुमार यादव, नायब तहसीलदार भुवनेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज भरत कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका का मायका मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में बताया जा रहा है। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी अंबुज कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post