शत प्रतिशत रहा महाराणा प्रताप साइंस इंटर कालेज का परीक्षा परिणाम


जालौन। महाराणा प्रताप साइंस इंटर कालेज के प्रबंधक मंगल सिंह चौहान ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में सम्मिलित सभी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इंटरमीडिएट में खुशी खातून ने 89 प्रतिशत अंक पाकर कक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया

 और अंश कुमार समाधिया ने 86 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा नीशू गुप्ता, अंशिका व चाइना श्रीवास ने 80 भी फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल में तरूण गोयल 90 फीसदी अंक पाकर विद्यालय में पहले स्थान पर रहे। अंजली मिश्रा, जीनत, सौरभ गुप्ता, सोनल साहू, प्रवीण कुमार, वंश सक्सेना, राधा प्रजापति, रितिक कुशवाहा, अनन्या चौधरी, महक वर्मा, साक्षी, दीक्षा, राजा यादव, मानसी परिहार, संध्या सिंह, संजय सोनू, उन्नति, सोमिल दोहरे, प्रिंसी, पलक, रामेंद्र प्रताप सिंह, हर्षिता, सिराजुद्दीन ने 85 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए।
फोटो परिचयः महाराणा प्रताप साइंस इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र। 

Post a Comment

Previous Post Next Post