जालौन। एमएलबी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिहर बाथम ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में तनु खरे ने 91.8 फीसदी अंक पाकर जिले में टॉप किया है। इसके अलावा यशवी दुबे, आस्था पांडेय ने 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं साक्षी सिंह, कीर्ति, रिया सिंह, महक और सना खान ने भी 75 फीसदी से अधिक अंक पाए।
विद्यालसय की सफल छात्राओं ने बताया कि मेहनत और लगन से कोई काम मुश्किल नहीं है। उनकी सफलता में विद्यालय के शिक्षकों का काफी महत्व है। साथ ही बताया कि उन्होंने सभी विषयों में जरूरी टिप्स बनाकर पढ़ाई की। जो विषय कठिन थे उन पर अधिक मेहनत की। यही प्रयास उनकी सफलता के कारण बने।
फोटो परिचय- उत्साह का प्रदर्शन करती छात्राएं
फोटो परिचय- उत्साह का प्रदर्शन करती छात्राएं
Post a Comment