राकेश कुमार
माधौगढ़(जालौन) । विकास खण्ड माधौगढ़ के कार्यालय में खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार मिश्रा ने सचिवों के साथ साप्ताहिक बैठक की । बैठक में ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार मिश्रा ने विशेष रूप से अधूरे पड़े मुख्यमंत्री आवासों को लेकर नाराजगी जाहिर की और निर्देश दिए कि सभी लंबित आवासों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर आवास उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही उन्होंने बीबीजी रामजी योजना के अंतर्गत जॉब कार्ड सत्यापन कार्य को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जॉब कार्ड से जुड़े सभी अभिलेखों का सही व पारदर्शी सत्यापन होना आवश्यक है।
बैठक में फैमिली आईडी (फैमिली आरडी) और फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की भी समीक्षा की गई। खण्ड विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी पात्र परिवारों और किसानों का पंजीकरण निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए, जिससे उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उन्होंने गौशालाओं में विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में पर्याप्त हरा चारा, साफ पानी, छाया और गर्मी से बचाव के सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएं, ताकि पशुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अंत में खण्ड विकास अधिकारी ने सभी सचिवों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित निगरानी बनाए रखने और शासन की योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार मिश्रा, ग्राम पंचायत अधिकारी पवन कुमार तिवारी, संजय कुमार, सुमित कुमार, अजय चौहान, अभिषेक तिवारी, अंकित कुमार, सचिन कुमार, ग्राम विकास अधिकारी शिवसागर, अमित सिंह, विवेक, रामबिहारी , इंद्रपाल सिंह, सभी सचिव उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते बीडीओ संदीप कुमार मिश्रा

Post a Comment