लोगों को बताओ कि बचें और बचाएं, शाकाहार अपनाएं और नशामुक्त हो जाएं - बाबा उमाकान्त जी महाराज


--आगे का समय बहुत खराब आ रहा है लेकिन अगर बात मान लोगे तो बचत की उम्मीद बन जाएगी*
ब्यावरा, जिला - राजगढ़ (म. प्र.) परम् पूज्य परम् सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज ने 17 अप्रैल 2026 के सतसंग में कहा कि आगे का समय बहुत खराब आ रहा है। विदेशों में देखो! लड़ाइयां शुरू हो गईं, कोई झुकने को तैयार नहीं है। भारत जैसे कुछ ही देश ऐसे हैं जो लड़ाई नहीं चाहते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो लड़ाई करवा रहे हैं और कर रहे हैं। उनके समझ में नहीं आ रहा है। खान-पान खराब हो जाता है तो चरित्र गिर जाता है तब बुद्धि सही से काम नहीं करती है।
वर्चस्व की लड़ाई में कोई कहता है हम आगे बढ़ जाएं, दूसरा कहता है हम आगे बढ़ जाएं, तो उनको मनुष्य के जान की कीमत नहीं है। उनके लिए चाहे सामान नष्ट हो जाए, देश कहीं भी जाए बस उनका नाम होना चाहिए। अब गियर इस तरह का फंस गया है कि लड़ाई तो होनी ही होनी है।
लोगों को कलयुग में आने वाला सतयुग दिखाने के लिए क्या करें?

लड़ाई का असर भारत देश पर भी आएगा, हर तरफ से आएगा। कुल मिला करके जनता को इसका भोग भोगना ही पड़ेगा। अब यह कोई जरूरी नहीं है कि भारत देश में जितने भी लोग हैं वे सब अच्छा समय देख पाएं। समय बदलता रहता है; कभी खराब कभी अच्छा आता है। गारंटी तो तब नहीं रहेगी लेकिन अगर बात को मान लोगे तो बचत होने की उम्मीद है। अगर नाम ध्वनि बोलने लग जाओगे, लोगों को बता दोगे, समझा दोगे कि 'जय गुरु देव' नाम में शक्ति है जो हर मुसीबत में मदद करेगी।
आप लोग जिनको नामदान मिल गया है, नामदानियों को समझा दोगे, सुमिरन-ध्यान-भजन करा दोगे, जो आपके संबंधी हैं उनको नामदान दिला करके सुमिरन-ध्यान-भजन में लगा दोगे तो हो सकता है। कलयुग में जो सतयुग आने वाला है उसको वे लोग देख लें।
ये काम आप सब लोगों को करना है। आप लोग इस अच्छे काम में लग जाओ। मनुष्य ही एक ऐसा है जो परमार्थ कर सकता है, दूसरे की मदद कर सकता है, बाकी नहीं कर सकते हैं तो बचो और बचाओ। आप लोगों को बताओ कि बचें और बचावें, शाकाहार अपनावें, नशा मुक्त हो जावें।

Post a Comment

Previous Post Next Post