मिशन कर्मयोगी सप्ताह में राजस्व कर्मियों को एआई प्रशिक्षण, दक्षता बढ़ाने पर जोर

(कैफ रजा )
कालपी(जालौन)। शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बढ़ाने के लिए मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह के तहत राजस्व कर्मियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को तहसील परिसर में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।

  गुरुवार को उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक में तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी तथा नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला व मुकेश कुमार की मौजूदगी में प्रशिक्षण की समीक्षा भी की गई। एसडीएम ने कर्मचारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग और कार्यकुशलता बढ़ाने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने बताया कि मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह के अंतर्गत 10 अप्रैल तक सभी राजस्व कार्मिकों को आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर निर्धारित प्रशिक्षण पूरा कराना है। इसके तहत प्रत्येक कर्मचारी को कम से कम चार घंटे की ऑनलाइन लर्निंग के साथ एआई से जुड़े न्यूनतम तीन कोर्स पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों को उन्नत स्तर के पाठ्यक्रमों में भाग लेकर कर्मयोगी उत्कर्ष बैज प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति लाई जा सके।
फोटो परिचय- प्रशिक्षण सत्र में मौजूद एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार

Post a Comment

Previous Post Next Post