पुलिस ने कराया रोडवेज बस के चालक व पत्रकार के बीच समझौता

राकेश कुमार
रामपुरा (जालौन) । यहाँ के रामपुरा थाना क्षेत्र में यूपी रोडवेज बस के चालक व परिचालक द्वारा एक पत्रकार के साथ अभद्रता, जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया। घटना 16 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7ः20 बजे की बताई गई। पीड़ित पत्रकार बस स्टैंड के पास दुकान पर सामान ले रहे थे, तभी बस (संख्या यूपी 33 एटी 4542) वहाँ रुकी। आरोप है कि परिचालक के कहने पर चालक ने करीब 10 मिनट तक बेवजह हॉर्न बजाया। मना करने पर दोनों ने पत्रकार से अभद्रता की और जातिसूचक शब्द कहे तथा धमकी दी।

पीड़ित ने थाना रामपुरा में तहरीर दी, लेकिन 72 घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय पत्रकारों के एकजुट होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह ने मामला सुना और चालक रोहित व परिचालक गौरव दुबौलिया को थाने बुलाया। दोनों ने अपनी गलती स्वीकार कर क्षमा माँग ली, जिसके बाद पत्रकारों ने मामला सुलह कर लिया। हालाँकि पीड़ित का कहना है कि यह जातिगत अपमान का गंभीर मामला था। इस घटना से राजकीय परिवहन विभाग पर भी सवाल उठे हैं कि आम यात्रियों के साथ ऐसे चालक-परिचालक कैसा व्यवहार करते होंगे।
फोटो परिचय- थाने में समझौता कराती पुलिस

Post a Comment

Previous Post Next Post