उरई (जालौन)। तथागत गौतम बुद्ध विकास संस्थान, उरई द्वारा आयोजित दो दिवसीय बौद्ध वैचारिक संगोष्ठी का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। डिग्गीताल पटेल नगर स्थित संस्थान परिसर में 12 व 13 अप्रैल को आयोजित इस संगोष्ठी में बौद्ध विचारधारा, धम्म और सामाजिक समरसता पर गहन चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष आर0पी0 कुशवाहा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भंते सुमित रत्न थेरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। संगोष्ठी का संचालन मोहन सिंह कुशवाहा, महामंत्री द्वारा किया गया।
समापन दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले धम्म ज्ञानी अतिथियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में प्रोफेसर सी0 बी0 सिंह, सुरेन्द्र कुशवाहा, के0 पी0 सिंह, कमलेश कुमार मौर्य, राजीव सिंह मौर्य, राजीव कुशवाहा एवं संजीव कुमार पाल शामिल रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने गौतम बुद्ध के विचारों को वर्तमान समाज में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए शांति, करुणा और समानता के संदेश को अपनाने पर जोर दिया। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में बुद्ध अनुयायियों व क्षेत्रीय लोगों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का वातावरण पूर्णतःआध्यात्मिक और प्रेरणादायक बना रहा। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर पूर्व कमिश्नर शम्भू दयाल अहिरवार,पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा,पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा, चरण सिंह कुशवाहा, कमल दोहरे,मुलशरण कुशवाहा, सूंदर सिंह कुशवाहा,प्रिंस कुशवाहा, अनिल कुदारी, जयकरण कुशवाहा मौजूद रहे।
Post a Comment