कैफ रजा
कालपी(जालौन)। नगर पालिका सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मार्ग में उत्पन्न बाधाओं और आवश्यक संशोधनों के अभाव को लेकर गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि इस महत्वपूर्ण विधेयक को लेकर विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस और उनके सहयोगियों ने संवेदनहीन और प्रतिगामी रवैया अपनाया है।
सभासद ज्योति विश्वकर्मा ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने वाला यह विधेयक महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया की मुख्यधारा में शामिल करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि जहां केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं विपक्षी दलों की राजनीति इसके क्रियान्वयन में बाधा बन रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दल चुनावी लाभ और संकीर्ण विचारधारा के चलते इस जनहितकारी कानून की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं, जो देश की आधी आबादी के अधिकारों के साथ अन्याय है। कार्यक्रम में यह भी संकल्प लिया गया कि महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों के प्रति जन-जन को जागरूक किया जाएगा और जब तक उन्हें राष्ट्र निर्माण की सर्वाेच्च संस्थाओं में उचित स्थान नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर आशा देवी, सुनीता, गीता पाल, पुष्पा गोयल, अर्चना, राजेश्वरी, नेहा, सीता, सभासद भाग्यश्री निषाद, सुनीता, सत्य प्रकाश, प्रहलाद, शिव कुमार, अमन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे
फोटो परिचय- नारी शक्ति विरोध कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव

Post a Comment