राकेश प्रजापति
जालौन। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की रविवार को ’’परीक्षाचक्र कॉम्पटीशन क्लासेज’’ में आयोजित बैठक में संगठन के भीतर मची रार सड़कों पर आ गई। मिशन 2027 की तैयारी के लिए बुलाई गई इस बैठक में मुख्य मुद्दा संगठन की मजबूती के बजाय ’’ष्पैसे देकर पद हथियाने वाले बाहरी लोगोंष्’’ का छाया रहा। निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने मंडल नेतृत्व के सामने साफ तौर पर कहा कि भ्रष्टाचार और गुटबाजी के कारण समर्पित कार्यकर्ता उपेक्षित महसूस कर रहा है।
पैसे लेकर पद बेचने के आरोपों से मचा हड़कंप
बैठक के दौरान मिशनरी कार्यकर्ताओं ने झांसी मंडल प्रभारी ’’डॉ. बृजेश जाटव’’ के समक्ष अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि एक गहरी साजिश के तहत समाजवादी पार्टी के श्स्लीपर सेलश् को पैसे के लेनदेन के आधार पर पदाधिकारी बनाया गया है। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि संगठन में निष्ठा की जगह अब धनबल को महत्व दिया जा रहा है, जो पार्टी की मूल विचारधारा के खिलाफ है।
कार्यकर्ताओं ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी
भ्रष्ट पदाधिकारियों की बर्खास्तगी पैसे देकर पद पाने वाले और गुटबाजी को बढ़ावा देने वाले नेताओं को तुरंत बाहर का रास्ता दिखाया जाए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नगर कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग करने की मांग की।एडवोकेट पूरन जाटव ने खुला ऐलान किया कि संगठन में किसी भी भू-माफिया को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भूख हड़ताल की चेतावनी और आश्वासन
कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि यदि इन ष्सपाइयोंष् और धनबल से आए लोगों को नहीं हटाया गया, तो वे माननीय ’’बहन जी’’ के दरवाजे पर जाकर भूख हड़ताल करेंगे। इस दौरान सपा से बसपा में आए विवादित पदाधिकारी बैठक से गायब रहे, जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
मंडल प्रभारी डॉ. बृजेश जाटव ने कार्यकर्ताओं के गुस्से को देखते हुए उन्हें शांत कराया और भरोसा दिया कि यह पूरा मामला और कार्यकर्ताओं की नाराजगी को शीर्ष नेतृत्व तक गंभीरता से पहुँचाया जाएगा।
इस तनावपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि डॉ. बृजेश जाटव के साथ विशिष्ट अतिथि डॉ. रमेश दोहरे, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, इसरार अंसारी, नईम खान, सूरज प्रजापति, हिमांशु अंबेडकर, राजेश जाटव, दुर्गा प्रसाद, एडवोकेट पूरन जाटव, रवि शंकर जाटव (सेक्टर अध्यक्ष), दुष्यंत चौधरी, निर्मल जाटव, शैलेंद्र दोहरे (सभासद), नईम अंसारी (पूर्व सभासद), ब्रजेश दोहरे (बब्लू), गोलू जाटव और मनीष जाटव सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment