मैस्कॉट पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

विवेक मिश्रा
जालौन। मैस्कॉट पब्लिक स्कूल जालौन का वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह स्थानीय अभिनंदन गेस्ट हाउस में हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन नौशाद अंसारी, वरिष्ठ सपा नेता दीप कुमार त्रिपाठी ‘दीपू महाराज’ रहे। विशिष्ट अतिथियों में सब इंस्पेक्टर निसार अहमद, डा. सोमेंद्र श्रीवास्तव, गजेंद्र सिंह बघेल शामिल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से हुआ। छात्राओं अनन्या, अंजलि, पलक, इशिका ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर समा बांध दिया। सानिया मंसूरी व रेनू द्विवेदी ने स्वागत गीत से अतिथियों का अभिनंदन किया। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार प्रजापति ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। यूकेजी के अनस अंसारी ने भारत की गरिमा पर, कक्षा 1 की आयशा ने माता-पिता के महत्व पर प्रभावशाली भाषण दिए। राजस्थानी मल्हारी नृत्य, कव्वाली और नारी शक्ति प्रस्तुतियों ने तालियां बटोरीं। समारोह में पत्रकार बंधुओं ने बच्चों को पुरस्कृत किया। समाज सेविकाओं हेम बाला व महिमा देवी को गरीबों, विधवाओं, दिव्यांगों की सेवा के लिए सम्मानित किया गया। विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कक्षा 8 में रेनू प्रथम, सानिया द्वितीय, शिफा व साहिब रजा तृतीय रहे। कक्षा 7 में इशिका अव्वल रहीं। अन्य कक्षाओं में अनमोल, सागर, अथर्व कोष्टा, इशिता विक्रम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन हमजा सर ने किया। अंत में प्रबंधक डा. औसाफ अंसारी व अध्यक्ष डा. एसके कोस्ट ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का संकल्प दोहराया।
फोटो परिचय- छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि 

Post a Comment

Previous Post Next Post