नारायण तिवारी
कुठौंद(जालौन)।जालौन औरैया स्टेट हाईवे पर मदनेपुर पेट्रोल पंप के पास कुठौंद से जालौन की ओर जा रही अर्टिगा कार का संतुलन विगडने से वह पलट गई जिसमें कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया यहां से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार कुठौंद से जालौन से ओर आ रही कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई घायल लोगों को तत्काल अस्पताल लाया गया।अंकुर पुत्र देवी शंकर जो गाड़ी को चला रहे थे वह गंभीर रूप से घायल हो गए कार में सवार अन्य दो लोगों के भी घायल होने की खबर है जिनके नाम बेटू व जीतू के भी घायल होने की खबर है घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया घायलों को बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है
Post a Comment