अरविंद दुबे
कोंच(जालौन)। नगर में दिन मंगलवार समय करीब सुबह 10 बजे भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई द्वारा “जन आक्रोश महिला पद यात्रा” का आयोजन किया गया इस पद यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रस्तावित 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में जनजागरण करना और इसके विरोध को लेकर विपक्षी दलों विशेष रूप से इंडिया गठबंधन की आलोचना करना रहा।
भाजपा द्वारा आयोजित इस पद यात्रा के संयोजक महेंद्र सोनी रहे जबकि इसका नेतृत्व नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने किया यात्रा नगर पालिका परिसर से शुरू होकर चन्दकुआ स्थित रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा तक पहुंची जहां माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली जिससे आयोजन को व्यापक समर्थन मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन मौजूद रहे उन्होंने पद यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की नारी शक्ति अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुकी है और उन्हें प्राप्त करने के लिए सड़कों पर उतर रही है उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि संसद में महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की गई जिसके विरोध में यह जन आंदोलन किया जा रहा है। विधायक ने आगे कहा कि यह रैली नारी सम्मान नारी अधिकार और स्वाभिमान की आवाज है जो समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही है उन्होंने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने वाला ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इसे देशभर की महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें महामंत्री राजेंद्र दुबे ओमप्रकाश कुशवाहा मनीष नगरिया सीमा मेम्बर कृष्णा झा मधु सोनी सुनीता मंजुला मनोरमा गिरिजा अंजली अग्रवाल हिमानी राठौर गंगा मोहिनी ज्ञानकुंवर अनिल कपूर रवि कुशवाहा विनोद सोनी रविन्द्र रायकवार सौरभ पुरवार और अरविंद सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
फोटो परिचय- रैली निकाली महिलाएं

Post a Comment