उरई (जालौन)। प्रदेश की शीर्ष सहकारी संस्था उत्तर प्रदेश सहकारी यूनियन लि के चुनाव में आज पूर्व विधायक चौधरी शिवेन्द्र सिंह को सभापति जनपद हमीरपुर के भारतीय जनता पार्टी के दो बार जिला अध्यक्ष एवं कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय मंत्री रहे बृज किशोर गुप्ता को उपसभापति निर्वाचित होने पर जनपद जालौन में खुशी की लहर दौड़ गयी।
उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी निर्माण संघ के निदेशक डॉ प्रवीण सिंह जादौन जिला केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार जालौन के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राजावत ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि आपके सहकारी संस्था में उप सभापति बनने से बुन्देलखण्ड में सहकारी संस्थाओं को गति मिलेगी उपसभापति अजय महतेले, निदेशक गण राजकुमार सिंह, जितेंद्र कुमार भारती, वरुण द्विवेदी ,प्रमोद गौरव महाराज, सुरजीत सिंह, शैलेंद्र सिंह कुशवाहा ,शत्रुघ्न सिंह यादव ,नेहा उपाध्याय, प्रतिभा पांडे,पूनम हरेंद्र सिंह मिनोरा संघ के सभापति श्याम करण प्रजापति इत्यादि लोगो ने मिठाई बांट कर खुशी व्यक्त की उल्लेखनीय है कि बृज किशोर गुप्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी रह चुके हैं।
Post a Comment