--झाड़ियों की सफाई से लेकर उपकरणों की मरम्मत तक दिनभर चला कार्य
कैफ रजा
कालपी(जालौन)। नगर में विद्युत आपूर्ति को बेहतर और बाधारहित बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को विद्युत विभाग द्वारा विशेष अनुरक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान कालपी विद्युत सब स्टेशन परिसर सहित नगरीय क्षेत्रों की लाइनों पर साफ-सफाई और मरम्मत कार्य किए गए।
उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में विभागीय टीम ने सब स्टेशन परिसर में उगी झाड़ियों की कटाई-छंटाई कर साफ-सफाई की। साथ ही विद्युत लाइनों के आसपास जमा अवरोधों को हटाकर सुरक्षा मानकों को मजबूत किया गया। अनुरक्षण कार्य के पूर्ण होने के बाद उपभोक्ताओं को अधिक सुचारु और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। अभियान के दौरान उपकरणों की तकनीकी जांच भी की गई, जिसमें इंसुलेटर, डिस्क और अन्य आवश्यक यंत्रों का परीक्षण कर खराब हिस्सों की मरम्मत तथा जरूरत के अनुसार नए उपकरण लगाए गए। इस मौके पर अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौतम, अभिषेक धीर सहित विभागीय कर्मचारी सक्रिय रूप से जुटे रहे। लाइनमैन और अन्य कर्मचारियों ने पूरे दिन कार्य कर व्यवस्था को दुरुस्त करने में योगदान दिया।
फोटो: विद्युत सब स्टेशन पर अनुरक्षण व सफाई कार्य करते कर्मचारी
Post a Comment