0नारी शक्ति बंधन अधिनियम-2026 के प्रति जागरूकता के लिए महिलाओं की बड़ी भागीदारी
(कैफ रजा)
कालपी(जालौन)। महिला आरक्षण के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई के तत्वावधान में महिलाओं की विशाल बाइक रैली निकाली गई। नारी शक्ति बंधन अधिनियम-2026 के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली की शुरुआत भाजपा कार्यालय से हुई, जहां से नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में महिलाएं नारेबाजी करते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरीं। यह रैली टरनंगंज बाजार, सर्राफा बाजार, नगर पालिका चौराहा और खोवा मंडी होते हुए पुनः भाजपा कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष ने बताया कि प्रस्तावित महिला आरक्षण कानून लागू होने पर महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में 33 प्रतिशत तक आरक्षण मिलेगा, जिससे उनकी भागीदारी और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इसे महिलाओं के उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री संजीव उपाध्याय, नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष ज्योति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। इसके अलावा पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी रैली में सहभागिता की।
फोटो-महिला आरक्षण के समर्थन में निकाली
फोटो-महिला आरक्षण के समर्थन में निकाली
Post a Comment