(सुरेश खरकया)
उरई (जालौन)। विकास खंड महेवा का लौना गांव अब भ्रष्टाचार का केंद्र बिंदु बनकर उभरा है। यहां ग्राम प्रधान के पुत्र ने सोसायटी बाबई बैंक के अध्यक्ष पद की ताकत का इस्तेमाल करते हुए मनरेगा व ग्राम निधि से लाखों की धनवर्षा कराई। ग्रामीणों ने जब मोर्चा खोला तो डीएम को शपथ पत्र सौंपकर पूरे मामले का पर्दाफाश किया। डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
प्रधानपुत्र के खाते में उड़े 30 लाख से अधिक के फर्जी भुगतान
ग्राम पंचायत सचिव राहुल पहारियां ने शासनादेश को ताक पर रखकर प्रधानपुत्र शिवेंद्र सिंह के खाते में मजदूरी का भुगतान कर दिया। अमृत सरोवर तालाब, श्मशान घाट पर इंटरलॉकिंग, हैंडपंप रिबोर समेत कई कार्यों का भुगतान बिना काम कराए फर्जी तरीके से किया गया। ग्रामीण शिवसिंह, अतर सिंह सहित अन्य ने डीएम राजेश कुमार पांडेय को बताया कि 2018-19 में कराए गए इंटरलॉकिंग का भुगतान 2026 में दिखाया गया। अकेले अमृत सरोवर के नाम पर 14 लाख, साइडवॉल के नाम पर लाखों और कागजों में कुल 30 लाख से अधिक का फर्जी भुगतान किया गया है।
तीन वित्तीय वर्षों में ऐसे लूटा गया ग्रामीणों का पैसा
- 2023-24 हैंडपंप मरम्मत, शौचालय, बाउंड्रीवॉल, लाइट फिटिंग, पानी टंकी, इंटरलॉकिंग, जेसीबी से तालाब खुदाई आदि के नाम पर लगभग 8 लाख का फर्जी भुगतान।
- 2024-25 इसी तरह के कार्यों के नाम पर लगभग 1 लाख का फर्जी भुगतान।
- 2025-26 अब तक 1 लाख से अधिक का फर्जी भुगतान।
सचिवालय में ही लूट के परचम
ग्राम पंचायत सचिवालय में लाइट फिटिंग के नाम पर 1 लाख 80 हज़ार रुपए और कुर्सी-मेज खरीद के नाम पर 43 हज़ार रुपए का भुगतान किया गया। सभी बिल हाथ से लिखकर अपलोड किए गए हैं, जो पूरी तरह फर्जी हैं। यह मामला वित्तीय अनियमितता की पूरी तस्वीर पेश करता है।
अब सचिव राहुल पहारियां पर गिरेगी गाज !
महेवा ब्लॉक में वर्षों से तैनात ग्राम पंचायत सचिव राहुल पहाड़ियां के खिलाफ अब निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, महेवा के कई ग्राम पंचायतों में इसी तरह के भ्रष्टाचार का खुलासा होने के बाद कई सचिवों पर निलंबन की तलवार लटक गई है।

डीएम ने दिया आश्वासन, होगी कठोर जांच
जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ईमानदार अधिकारियों से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, महेवा विकास खंड की अन्य ग्राम पंचायतों की शिकायतों पर भी जांच रिपोर्ट तलब की गई है। अब देखना यह है कि प्रशासन की यह सख्ती कागजों तक सीमित रहती है या फिर भ्रष्टों के खिलाफ असली कार्रवाई होती है।
फोटो परिचय- लौना गांव में भ्रष्टाचार की गवाही देता तालाब
Post a Comment