कालपी विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से किसानों की फसलें तबाह,


--विधायक विनोद चतुर्वेदी ने तत्काल मुआवजा और क्रेडिट कार्ड बिल माफ करने की मांग की
--बुंदेलखंड के पिछड़े इलाके में गेहूं, जौ समेत रबी फसलें पूर्णतः नष्ट, आजीविका संकट गहराया
 (नारायण तिवारी)
कुठौंद(जालौन)। विधानसभा क्षेत्र 220 कालपी (जिला जालौन, बुंदेलखंड) में दिनांक 4 अप्रैल 2026 (शनिवार) को हुई आकस्मिक अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि ने किसानों की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया है। इस प्राकृतिक आपदा ने विकासखंड कुठौन्द सहित जनपद के कई गांवों में रबी की प्रमुख फसलों  गेहूं, जौ एवं मूंग  को पूर्णतः नष्ट कर दिया।

क्षेत्र के विधायक विनोद चतुर्वेदी ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने पत्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री को अवगत कराया कि इस अचानक हुई आपदा ने किसानों को भारी आर्थिक क्षति पहुंचाई है, जिससे पूरे क्षेत्र में गंभीर आजीविका संकट उत्पन्न हो गया है।
विधायक श्री चतुर्वेदी ने मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र सर्वेक्षण कराया जाए। किसानों को हुई फसल क्षति का उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। पीड़ित किसानों के कृषि क्रेडिट कार्ड (ज्ञब्ब्) के बिल माफ किए जाएं।गौरतलब है कि कालपी क्षेत्र बुंदेलखंड का अतिपिछड़ा क्षेत्र है, जहां किसान पहले से ही सिंचाई, बिजली, और बाजार की चुनौतियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में इस अतिवृष्टि और ओलावृष्टि ने उनकी कमर तोड़ दी है।किसान नेता और स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन से तत्काल राहत पैकेज जारी करने की गुहार लगाई है। विधायक ने कृषि मंत्री से व्यक्तिगत रुचि लेते हुए पीड़ितों की मदद की अपील की है।
फोटो परिचय- ओलावृष्टि के दौरान ग्राम भदेख में फंसे विधायक विनोद चतुर्वेदी

Post a Comment

Previous Post Next Post