कैफ रजा
कालपी(जालौन)। तापमान बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं में चिंताजनक इजाफा देखा जा रहा है। अप्रैल माह में कालपी तहसील के अलग-अलग इलाकों में 75 से अधिक अग्निकांड सामने आ चुके हैं, जिससे प्रशासन और अग्निशमन विभाग की चुनौती बढ़ गई है। बीते दो दिनों में भी कई स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं, जिनमें एक डंपर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
बुधवार को नगर के आलमपुर क्षेत्र से आगे वनखंडी मंदिर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास आग लग गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन केंद्र प्रभारी मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टीम में प्रदीप कुमार, गोविंद सिंह, शिवकुमार और सर्वेश सिंह शामिल रहे।
इसी दिन निकटवर्ती ग्राम निवाड़ी में एक बकरी कुएं में गिर गई, जिसे फायर टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं ग्राम भभुवा और ददरी में खेतों की पराली में लगी आग को बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके अलावा कालपी नगर की गल्ला मंडी से सटे जंगल क्षेत्र में भी आग लगने की सूचना पर टीम ने समय रहते पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
बीती रात एक बड़ा हादसा उस समय हुआ जब बालू लादने जा रहा एक डंपर बेतवा नदी के खदान क्षेत्र की ओर जा रहा था। काशी खेड़ा-बरदौली मार्ग पर चलते समय वाहन में अचानक तकनीकी खराबी के चलते आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरा डंपर जलकर राख हो चुका था।
फोटो परिचय- आग बुझाते दमकल कर्मी

Post a Comment